महाभारत के युद्ध से पहले दुर्योधन और अर्जुन दोनों ही कृष्ण के पास मदद मांगने गए थे. जब दोनों पहुंचे तो कृष्ण सो रहे थे. कृष्ण के सिर के पास दुर्योधन खड़े हो गए और पैरों के पास हाथ जोड़कर अर्जुन. जब कृष्ण की नींद खुली तो उन्होंने अर्जुन को देखा और उसका साथ देने की बात कही. दुर्योधन इसपर खफा हो गए और कहा कि वो पहले आए थे और कृष्ण को उनका साथ देना चाहिए. इसपर कृष्ण ने कहा कि उन्होंने अर्जुन को पहले देखा है इसलिए दोनों की मदद करनी होगी. कृष्ण ने इसपर दुर्योधन को अपनी सेना दे दी और अर्जुन के सारथी बन गए.
क्यों कृष्ण हो गए अपनी ही सेना के खिलाफ...